"Hey ! No Sorry NO Thanks" My first Play in Mumbai
आज अचानक एक नाटक की पेपर कटिंग मिल गई, सोचा आपके साथ शेयर करूं..
मुंबई में इस नाटक के लगभग 12 से 15 शो किए थे.. मेरा मुंबई का पहला नाटक था वो भी कमर्शियल नाटक.. उस वक्त की "कहीं किसी रोज़" फेम टी वी स्टार सुधा चंद्रन जी मुख्य भूमिका में थी.. एक खास बात ये रही थी मेरे लिए की इस नाटक में बहुत अच्छे अभिनेताओं के साथ काम करने का मौका मिला था जिसमें सबसे पहले मैं नाम लूंगा एस. एम. ज़हीर साहब का.. ज़हीर साहब ने तकरीबन एक से डेढ़ महीने रिहर्सल की थी लेकिन अपने घुटने के दर्द की वजह से वो शो नहीं कर पाए थे..फिर उनकी जगह राजीव वर्मा जी ( मैंने प्यार किया में सलमान खान के पिता का रोल) आए लेकिन सिर्फ तीन दिन की रिहर्सल के बाद किसी फिल्म की वजह से जाना पड़ा.. फिर सुधीर पांडे जी दो दिन आए रीडिंग की लेकिन समय नहीं दे पाए.. ये नाटक का मुख्य किरदार था जिसकी वजह से नाटक के लेखक और निर्देशक प्रमोद सिंह बहुत परेशान हो गए, यहां ये बात दूं प्रमोद जी ने ही "कहीं किसी रोज़" के 500 से अधिक एपिसोड लिखे हैं.. जैसा कि मैने बताया कि शो कमर्शियल था इसलिए खर्च भी बहुत हो रहा था और शो नहीं हो पा रहा था मुख्य पुरुष पात्र की वजह से, फिर प्रमोद सिंह जी ने खुद इस रोल को किया और नाटक का पहला शो इस्कॉन, जुहू में हुआ.. इस नाटक में जीत पाल (गैंगस्टर फेम), राजेश कुमार (रोशेज़ -साराबाई vs साराबाई फेम), माधवी, अनिल दत्त व अन्य लोगों के साथ काम करने का मौका मिला था.. आज इस नाटक की कटिंग देखकर पुराने दिन याद आ गए.. आपने आखिर तक पढ़कर मुझे झेला...थैंक्स 🫣
#rafikhanactor #rafikhanfilmandtheatreactor
#actorstheatre
Comments
Post a Comment